{"_id":"5c0830b7bdec2241b1429467","slug":"161544040631-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रतीक पूतलें का दहन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रतीक पूतलें का दहन किया
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बसपा कार्यकर्ताओं ने जयकुमार जाटव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाने पर आक्रोश जताया और नेहरू रोड पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का पुतला जलाया। उन्होंने कहा जय कुमार जाटव को पुन: जिलाध्यक्ष बनाना अनुचित और पार्टी हित में नहीं है। उन पर पहले भी घोर आरोप लगे थे और उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया था। अब उन्हें पुन: जिलाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा यदि 15 दिसंबर तक उन्हें जिलाध्यक्ष पद से नहीं हटाया तो कार्यकर्ता जोन इंचार्ज मेरठ मंडल और मंडल जोन इंचार्ज के पुतला जलाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में अध्यक्ष मायावती व पश्चिमी उप्र प्रभारी को फैक्स भेजकर बताया। इसमें अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ. ओमपाल सिंह, फिरोज खान, केवल सिंह गौतम, बबलू कौशिक, मांगेराम जाटव, सतेंद्र मौर्य, संदीप, सुरेंद्र, श्याम सुंदर, ध्यान सिंह, अनिल, मदन सिंह, राकेश आदि रहे।