{"_id":"5bfef19cbdec22417b50c762","slug":"161543434652-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बने
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में प्रधान संजीव देशवाल के आवास पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी गई।
बैठक में एनआरएलएम के डीआरपी ओमकार सिंह ने बताया कि महिलाएं अपने घर पर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकती हैं। बैंकों से स्वयं सहायता समूहों को आसानी से ऋण मिल जाता है। उन्होंने मुर्गी पालन योजना के बारे में जानकारी दी। पीआरपी नरेंद्राचारी ने बताया कि महिला घर के काम के साथ-साथ खुद का काम करके रुपये कमा सकती है। उन्होंने आठ समूहों की लगभग 70 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान संजीव देशवाल, सोनू, संतोष, अनु, अनिता, रेखा, मंजू, आमना, महावीरी, सुखवीरी आदि मौजूद रहे।