{"_id":"5bfeeea7bdec22418d76179d","slug":"161543433895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने बाइक को साइड मारी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने बाइक को साइड मारी, चार घायल
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली- सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर रमाला गांव के पास बाइक पर सवार एक परिवार के लोगों को रोडवेज बस साइड मारकर भाग गई। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विमल पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी ममता, बेटी योगिता और बेटे यश के साथ बाइक पर सवार होकर शामली से बड़ौत की ओर आ रहे थे। जब दिल्ली- सहारनपुर हाईवे मार्ग पर वे रमाला गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बस उन्हें साइड मारकर भाग गई। इससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को 100 डायल पुलिस की गाड़ी सीएचसी बड़ौत लेकर आई। वहां उनका उपचार कराया जा रहा है। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई। परिजन घायलों को इलाज कराने में जुटे हैं।