फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ओपीडी में मरीजों को नहीं मिले डॉक्टर

ओपीडी में मरीजों को नहीं मिले डॉक्टर

Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों को नहीं मिले डॉक्टर
बागपत। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के ओपीडी में न मिलने पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक चिकित्सक नहीं आए तो हंगामा किया। ओमपाल, जितेंद्र, शिवकुमार, आस मोहम्मद, इरफान, गय्यूर, शिवकुमार ने बताया कि सुबह से लंबी लाइन में लगकर पर्ची बनवाई, उसके बाद घंटों तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित थे। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने कहा कि डॉक्टर समय पर अपनी ओपीडी में बैठते हैं। कोई डॉक्टर वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने गए होंगे। मरीजों के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन


सीएमओ से की सही रिपोर्ट भेजने की मांग
बागपत। ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने सीएमओ को पत्र सौंपा। बताया कि कमेटी ने घर-घर जाकर जन स्वास्थ्य रक्षकों की सूचनाएं एकत्र कर विभाग के सर्वे में हाथ बंटाया है। फर्जी संगठनों द्वारा अड़चनें पैदा की, जिस कारण सर्वे की रिपोर्ट भेजने में देरी हुई। केंद्रों के स्तर से जन स्वास्थ्य रक्षकों के ग्राउंड सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है तो ऐसे में सही रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed