{"_id":"5beb24f9bdec22699072cee5","slug":"161542137081-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर किसानों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर किसानों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर मिल क्षेत्र के किसान काफी संख्या में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर किसानों के साथ मलकपुर समिति द्वारा किए जा रहे अत्याचारों पर नाराजगी जताई।
बलजोर सिंह आर्य के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मलकपुर चीनी मिल समिति द्वारा किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। किसानों की पचीं किसानों को नहीं मिल पा रही है। जिन किसानों के बांड बंद हैं। उनको चालू कराने के लिए समिति में कोई व्यवस्था नहीं है। समिति के सुपरवाइजर नहीं मिलते हैं। किसान सड़कों पर उन्हें तलाशते घूम रहे हैं। किसानों को पर्ची तीन दिन पहले मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। किसानों की सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। बाद में इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रामफल, प्रवेंद्र कुमार, सेवाराम, सतबीर, कंवर पाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, सतपाल सिंह, संदीप तोमर, जसवीर, हरेंद्र, सुधीर आदि रहे।