फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता- तोमर

संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता- तोमर

Thu, 13 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता- तोमर
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकाना में मक्खन सिंह प्रजापति के आवास पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता डॉ. प्रवीण तोगड़िया जी के आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही ब्लॉक स्तर पर इस तरह की मीटिंग कर संगठन के बारे जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 ओकटुबर को संगठन के लोग लाखो की संख्या में लखनऊ पहुंचकर राम मंदिर के निर्माण के संबंध में सभा करेंगे और राम मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या कूच करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया बागपत जनपद से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। पंडित सचिन शास्त्री ने कहा कि सभा के माध्यम से मोदी सरकार को मांग पत्र देंगे। इसमें किसानों की कर्ज माफी, श्री राम मंदिर का निर्माण, बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकलना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 तथा 35 ए का हटाया जाना मांगपत्र में शामिल है। इसकी अध्यक्षता मक्खन सिंह प्रजापति ने की। संचालन अंकुश प्रजापति ने किया। इसमें रतन लाल, लवकेश शास्त्री, अनुराधा भारती, राजवीर प्रजापति, रामधन चौधरी, ऋषिपाल सिंह, गोविंद पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed