फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थाओं में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थाओं में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थाओं में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किएं गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लार्ड महावीरा एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी, राज कुमार जैन, सुदेश जैन, दिनेश जैन, सुनील जैन और अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं में रेनू, अर्पिता, पलक, खुशी, आंचल, दिव्या, आर्यन, दिगांत, प्राची, कोमल, रिया, भूमि, दिव्यांश, अनन्या, दीया, परिधि, अंजलि, महिमा ने वंदे मातरम, इंडिया वाले, देश रंगीला, सुनो गौर से दुनिया वाल पर प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया। मेधावियों को सम्मानित भी किया। संचालन अभिषेक जैन ने किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूली बच्चों में आदित्य चौधरी, मोनिका, शगुन, अर्शी, अनुष्का, आर्याशी, शिवांगी, स्वाति, खुशी, दिया, आयुशी आदि ने श्रीकृष्ण, सुभाष चंद बोस, चन्द्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी आदि की वेशभूषा धारण कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी में प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने देशभक्ति कार्यक्रम का मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्हे बच्चों में हर्षी, विदूषी, महिमा, वंशिका, वंदना, निधि, अर्जुन, तनिषा ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम मेें आए अभिभावकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने शहीदों के बलिदान को न भूलने का संकल्प दोहराया। जेपी पब्लिक स्कूल मेें आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने किया। बच्चों ने महात्मा गांधी व शहीद ए आजम भगत सिंह पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया। सभी बच्चों ने तिरंगे से बनी पोशाक पहनकर देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। माउंट लिटरा स्कूल मेें चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने देशभक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने किया। विजयीभव विद्यापीठ में चेयरमैन सतीश मान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। एसबीएम स्पेशल स्कूल मेें भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य ने किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इसमें प्रधानाचार्य पूजा पंवार, प्रियंका तोमर, पारुल पंवार, शिवानी शर्मा, नेहा शर्मा, पूजा शर्मा, किरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed