फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी बागपत को गोल्डन डिस्क, एएसएपी को सिल्वर डिसक अवार्ड

एसपी बागपत को गोल्डन डिस्क, एएसएपी को सिल्वर डिसक अवार्ड

Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एसपी बागपत को गोल्डन डिस्क, एएसएपी को सिल्वर डिसक अवार्ड
बागपत। पुलिस महानिरीक्षक ने बेहतर पुलिस सेवाओं के लिए मंगलवार को देर रात अवार्ड की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान प्रदान किए जाने हैं। एसपी जयप्रकाश को गोल्डन डिस्क और एएसपी राजेेश कुमार श्रीवास्तव को सिल्वर डिस्क अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस सेवाओं के लिए सम्मान का एलान किया। बागपत कोतवाली के उपनिरीक्षक नरेश कुमार को सिल्वर डिस्क, बालैनी थाने के उपनिरीक्षक दिनेश चंद को सिल्वर डिस्क प्रदान किया जाएगा। दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक का एलान किया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, अमर सिंह, राजेश कुमार शर्मा, आरक्षी सुरेश चंद को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा शहीद सिपाही शमीम को मरणोपरांत पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। जौहड़ी गांव निवासी शमीम की पत्नी फरजाना को मेरठ में उक्त पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सराहनीय सेवाओं के लिए उपनिरीक्षक लोकेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पाल सिंह, आरक्षी महेंद्र सिंह, मोहम्मद आदिल चौहान और उदयवीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को भी अनुकरणीय कार्य कर विभाग का गौरव बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed