{"_id":"5b71de5642c7924ef6079de7","slug":"161534189142-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सुनील राठी समेत कई अपराधी नहीं हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात सुनील राठी समेत कई अपराधी नहीं हुए पेश
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
कुख्यात अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में सुनील राठी सहित कई अपराधी पेशी पर नहीं लाए गए। कचहरी पुलिस छावनी बनी रही। एसपी ने कचहरी हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा को 15 दिसंबर 2014 में देहरादून पुलिस बागपत न्यायालय में पेशी पर लगकर आ रही थी। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कार सवार कुख्यात सुनील राठी के गुर्गों ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर अमित उर्फ भूरा को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था। बदमाश पुलिस से दो एके-47, कार्बाइन लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में कुख्यात सुनील राठी का नाम साजिश रहने में सामने आया था। इस मामले में सुनील राठी की मां राजबाला समेत 21 बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह मामला एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट में चल रहा है।
इस मामले में दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी, पटियाला जेल से अमित भूरा, दिल्ली तिहाड़ से नीरज बवाना, नवीन, दिनेश टापा व नैनीताल जेल से सचिन खोखर भी पेशी पर नहीं लाए। इससे पहले कुख्यात के पेशी पर आने की सूचना से पुलिस चौकन्नी रही। कचहरी पुलिस छावनी बनी रही। एसपी जयप्रकाश ने कचहरी पसिर और कचहरी हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बंदियों को हवालात से कोर्ट में पेश करने व कोर्ट से हवालात तक लाने की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।