{"_id":"5b5f6a444f1c1b61508b6482","slug":"161532979780-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को टीकरी आने का देंगे निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को टीकरी आने का देंगे निमंत्रण
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत) । कस्बा टीकरी में सीएचसी को चालू करवाने के लिए चल रहा धरना 56वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, लेकिन यहां सरकार जनता की सुन ही नहीं रही है। सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल को मिलना था, लेकिन अभी उनसे मिलने का समय नहीं मिल पाया है। जल्द ही धरनारत लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल सीएम से मुलाकात करेगा। उनको टीकरी आने का निमंत्रण देगा। जब तक प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मौके पर पहुंचकर सीएचसी को चालू नहीं कराएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानंद महाराज ने रामकथा सुनाई। धरने पर चौधरी सुखबीर सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, अमरजीत राठी, हरिओम, रमेश भगत, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, राजेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, मास्टर चरण सिंह, चौधरी जसबीर सिंह, कौशल कश्यप, सचिन, ब्रह्मपाल, राहुल आदि रहे। ब्यूरो