फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जयंत लड़े तो चौधरी परिवार की होगी तीसरी पीढी

जयंत लड़े तो चौधरी परिवार की होगी तीसरी पीढी

Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जयंत लड़े तो चौधरी परिवार की होगी तीसरी पीढी
बागपत। बागपत लोकसभा सीट से अगर अजित सिंह के बजाए जयंत चौधरी चुनाव लड़ते हैं तो यह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार की तीसरी पीढ़ी होगी, जो बागपत में किस्मत आजमाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, उनके बेटे चौधरी अजित सिंह और अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी बागपत से चुनावी रण में होंगे।
विज्ञापन


सियासी पारी का आगाज करेगी चारू
बागपत। उम्र का हवाला देकर जिस तरह चौधरी अजित सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ने पर सस्पेंस पैदा कर दिया है, उससे यह संभावना बन गई है कि जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी सियासी पारी का आगाज करेंगी। चारू को मथुरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इससे पहले चौधरी अजित सिंह की मां गायत्री देवी कैराना से सांसद रह चुकी है। यही नहीं उनकी बहन छपरौली से विधायक रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में चुनावी जमीन तलाश रहे अजित सिंह के भरोसेमंद
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिह के बयान से भले ही साल 2019 में चुनाव लड़ने पर सस्पेंस पैदा हो गया हो, लेकिन रालोद अध्यक्ष की भरोसेमंद टीम मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए हैं। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यदि वह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे तो क्या संभावना रहेगी। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मुजफ्फरनगर के नंगला मंदौड और जौला में 27 जुलाई को सभा है। यह वही क्षेत्र हैं, जहां दंगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने कहा कि चुनावी मैदान नहीं छोड़ने देंगे
बागपत। चौधरी अजित सिंह के बयान के बाद यह चर्चा फैल गई कि वह राजनीति से संन्यास भी ले सकते हैं। समर्थकों ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसान नेेता हैं। उन्हें हर हाल में चुनाव लड़ाया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि चौधरी अजित सिंह सक्रिय राजनीति में रहेंगे। उनके बयान के गलत अर्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed