फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी में सीएचसी के लिए 26वें दिन भी जारी रहा धरना

टीकरी में सीएचसी के लिए 26वें दिन भी जारी रहा धरना

Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
टीकरी में सीएचसी के लिए 26वें दिन भी जारी रहा धरना
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सीएचसी को चालू कराने के लिए चल रहा धरना 26वें दिन भी जारी रहा। सरकार की अनदेखी के कारण सीएचसी को चालू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा सरकार की बेरुखी के कारण ही 1956 में बना यह संयुक्त चिकित्सालय कुछ ही वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदल गया। आज भी यह अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में ही चल रहा है। अभी भी सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर ही नहीं है। 26 दिन से क्षेत्रवासी नवनिर्मित सीएचसी को चालू करवाने के लिए अस्पताल प्रांगण में ही धरना दिए हैं। जिला स्तर के अधिकारी इससे पहले ही पल्ला झाड़ चुके हैं। जिलाधिकारी ने कहा उन्होंने हाल ही में प्रदेश सरकार को सीएचसी चालू करवाने को लेकर पत्र लिखा है। धरनारत लोगों की मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जल्द से जल्द टीकरी सीएचसी को चालू करें। क्षेत्र के लोगों को इसके आवश्यकता है। धरना देने वालों में मास्टर महेंद्र सिंह, शिव कुमार राठी, प्रमोद राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, कयूम पहलवान, बिंदु मेंबर, वंश चौहान, रतनवीर राणा, अनिल पंवार, नसीमा, हसीना, गुलिस्तां, मोहसिन सैफी, विनोद कुमार राठी, ओमवीर शर्मा, आनंद प्रकाश, रोहतास सिंह, समां, पिंकी, सुदेश, कश्मीरी, ब्रहमपाल, फिरोज, आशु, फरीन, साबरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed