फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पानी की हर बूंद का सदुपयोग जरूरी : राजेंद्र सिंह

पानी की हर बूंद का सदुपयोग जरूरी : राजेंद्र सिंह

Mon, 04 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानी की हर बूंद का सदुपयोग जरूरी :  राजेंद्र सिंह
अमीनगर सराय (बागपत)। जल पुरुष राजेंद्र सिंह और डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डौला गांव में गोसाई वाले तालाब का लोकार्पण किया। तालाब पर घूमकर इसका निरीक्षण किया। अमेरिका से आए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भी पर्यावरण और जल संरक्षण पर रिसर्च किया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि पानी की हर बूंद का सदुपयोग जरूरी है। लोग पानी बचाने और सही प्रयोग का संकल्प अपने घर से ही लें। अपने-अपने घर मेें अगर स्थिति सुधर जाएगी तो कहीं भी पानी की समस्या नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन

रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष राजेंद्र सिंह के घर पर हिंडन नदी पुनर्जीवन के लिए जल साक्षरता जन-जन जोड़ों सम्मेलन का भी आयोजन किया। इंडोनेशिया कैलिफोर्निया और जनपद के गणमान्य प्रधानों और ग्रामीणों ने सम्मेलन में भाग लिया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि जल ही जीवन है। जल को जरूरत के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। बागपत का जलस्तर घटता जा रहा है। पानी का सदुपयोग करना चाहिए। आज हम सबको जल की कमी महसूस नहीं हो रही है, लेकिन अगर यही हाल रहा तो कुछ वर्ष बाद जल की कमी लगेगी। जल का सदुपयोग किया जाना जरूरी है। डीएम ने कहा कि तालाब का उद्देश्य जल स्तर को बढ़ाना है। बरसात का पानी तालाब में ही जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि लोग पानी को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं, यहां का समाज मिलकर काम करेगा तो आगे का जल रास्ता भी दिखाया जा सकता है। जल के प्रति हर व्यक्ति जागरूक हो जाएगा। जब गांव जनपद राज्य देश कदम से कदम मिलाकर कोई कार्य करता है तो सबको ऐसा कार्य अच्छा लगता है। इसी प्रकार डोला गांव के लोगों ने सरकार से अधिकार मांगने से पहले अपनी जिम्मेदारी से कार्य किया और सभी ने जिम्मेदारी को समझा, इस कारण ही आज इतने बड़े तालाब का लोकार्पण होना संभव हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पानी की एक बूंद सोने जैसी होती है इसे बर्बाद ना होने दें। मिट्टी और पानी की बूंद को गांव से बाहर न जाने दें। इस मौके पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुब लाल, डॉ. चंद्रशेखर प्राण, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रोफेसर लोनी ग्रा मेन, कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल, विशाल जैन, विदेशी छात्रों में ग्लोरिया ब्राउन, हैली हैरेन, सोफिया बेगनर, जेस्मिन, फिलिप्स, किंबर्ली आर्ट, केन चेस, लोरनेज हेनारडेज, अन्ना सिप्टजर, तनवी गुलाटी, अकांक्षा गौतम, आरूषि श्रीवास्तव, उमंग चौहान, उमा मलिक, सृष्टि मलिक और हिमानी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed