{"_id":"5b09c0254f1c1bf76e8b4b2c","slug":"161527365669-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान और बिजली समस्या को लेकर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान और बिजली समस्या को लेकर धरना जारी
Updated Sun, 27 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
पुसार बस स्टैंड में गन्ना भुगतान और बिजली समस्या को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। किसी अधिकारी के धरना स्थल न पहुंचने पर आक्रोश जताया।
अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीर सेन शीलन और शिवदत्त के नेतृत्व में कर्मिक अनशन चल रहा है। उनका कहना है कि चीनी मिले किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। स्कूलों में बच्चों के दाखिले तक नहीं करा पा रहे हैं। बेटियों की शादियां रुकी हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान बढ़े बिजली के दाम नहीं दे पाएंगे। विद्युत निगम 10 हजार रुपये तक के बकाया किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रहा है। किसानों को गन्ने का भुगतान मिलेगा, तभी तो वे बिल जमा करेंगे। धरना स्थल पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसमें ओमपाल सिंह, रामछैल, सोनू, दीपक कुमार, हरेंद्र सिंह, सहदेव पंवार, किरण पाल, ूरण सिंह, दीपक, राज कुमार आदि रहे।