{"_id":"5b09c0234f1c1bf36e8b4b82","slug":"161527365667-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने विश्वासघात दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने विश्वासघात दिवस मनाया
Updated Sun, 27 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने विश्वासघात दिवस मनाया
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाया।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह की अध्यक्षता और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संचालन मेें बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश की कमर तोड़ दी है। नोट बंदी एवं जीएसटी से व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सत्यपाल पथौलिया, डॉ. नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान, समर पाल, जाहुल चौधरी, सोहन पाल, ब्रजमोहन शर्मा, अशोक शर्मा, राम कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, साहब सिंह, अमित दीक्षित, रवि प्रकाश, दीपक राठी, हरेंद्र, नीरज लता आदि शामिल रहे।