{"_id":"5ae76bf54f1c1b360b8b7756","slug":"161525115893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश धामा ने सीडीओ से किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश धामा ने सीडीओ से किया जवाब तलब
Updated Tue, 01 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रस्मी तौर पर आयोजित किए जा रहे लोक कल्याण मेलों पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति उठानी शुरू कर दी है। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने खेकड़ा तहसील में आयोजित लोक कल्याण मेले की जानकारी नहीं दिए जाने पर सीडीओ से जवाब तलब किया है। पूछा है कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई।
सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जिला स्तर से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया जाना था। लेकिन खेकड़ा ब्लॉक में हुए लोक कल्याण मेले में बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा को कोई सूचना नहीं दी गई, जिस कारण वह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं पहुंचे। विधायक ने प्रभारी सीडीओ हुब लाल को पत्र लिखकर जवाब तलब किया है कि आखिर उन्हें अवगत क्यों नहीं कराया गया। इससे पहले बड़ौत विधायक केपी मलिक ने भी पशु चिकित्सा विभाग पर कार्यक्रम की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था, इसकी शिकायत उन्होंने प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल से की थी।