{"_id":"5ade2ed94f1c1b5f098b61b2","slug":"161524510425-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप पेयजल योजना में धनराशि का आंवटन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप पेयजल योजना में धनराशि का आंवटन नहीं
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन योजना के तहत तीन गांवों में शुरू होने वाले पाइप पेयजल योजना के लिए धनराशि अवमुक्त नहीं हुई। जल निगम ने जिला प्रशासन से बजट मांगा। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने संबंधित विभाग को योजना के लिए धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिए।
जिले के आठ गांवों में श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन के तहत प्रस्तावित कार्य होंगे। इसमें से एक पाइप पेयजल योजना है। बरवाला, शेरपुर और चांदनहेड़ी में योजना के तहत कार्य किया जाएगा। योजना के लिए अभी पाइप पेयजल के लिए धनराशि अवमुक्त नहीं हुई। इससे कार्य में बाधा पहुंच रही है। इस समस्याओं को देखकर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने जिला प्रशासन से धनराशि अवमुक्त कराने के लिए पत्र लिखा। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने इसका संज्ञान लिया। प्रभारी सीडीओ ने बताया कि बरवाला में करीब 577.17 लाख, शेरपुर में 247.15 और चांदनहेड़ी में 234.27 लाख की लागत से पाइप पेयजल परियोजना संचालित होगी। जिला स्तर से इस धनराशि आवंटित नहीं हो सकती है। उन्होंने इसके लिए जल निगम के निर्माण खंड अधिशासी अभियंता को विभाग से धनराशि अवमुक्त कराने के लिए निर्देशित किया।