फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बकाएदारों से मिलकर निगम को लगा रहे विद्युत कर्मी

बकाएदारों से मिलकर निगम को लगा रहे विद्युत कर्मी

Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बकाएदारों से मिलकर निगम को लगा रहे विद्युत कर्मी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात विद्युत कर्मचारी बकाएदारों और बाहरी व्यक्तियों से मिलीभगत कर हर माह निगम को चूना लगा रहे हैं, क्योंकि कर्मचारी बड़े बकाएदारों से सांठगांठ कर उन्हें धड़ल्ले से नया विद्युत कनेक्शन जारी कर रहे हैं। इसका खुलासा नए विद्युत कनेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे एक उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपकर किया। उपभोक्ता की शिकायत पर अफसरों में अफरा-तफरी मच गई और वे मामले की जांच में जुट गए।

पीड़ित उपभोक्ता प्रहलाद बिनौली रोड बड़ौत का रहने वाला है। उसने अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह बिनौली रोड पर एक मकान पर किराए पर रहता है। कुछ माह पूर्व मकान मालिक उक्त मकान को तीन हिस्सों मेें बांटकर बेचकर चला गया। मकान मालिक पर करीबन 50 हजार रुपये विद्युत निगम का बकाया है। आरोप लगाया कि मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कुछ कर्मचारी कार्यालय पर सक्रिय कुछ बाहरी व्यक्तियों को लेकर मकान के दो हिस्सों मेेें रहने वाले लोगों से मिले और मकान पर विभाग का हजारों रुपये बकाया होने के बावजूद उन्हें नया विद्युत कनेक्शन दे दिया, जबकि मै नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए कई बार अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा को शिकायत की, लेकिन वे बकाया पर नया विद्युत कनेक्शन देने से इंकार करते हैं। उनसे आक्रोश जताया कि यदि बकाया पर नया विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जा सकता तो मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों को बकाया पर नया विद्युत क्यों दिया। उसने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed