{"_id":"5aac0c574f1c1b8e778b5f63","slug":"161521224791-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर 959 परीक्षक-109 अंकेक्षक आज से करेंगे मूल्याकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर 959 परीक्षक-109 अंकेक्षक आज से करेंगे मूल्याकंन
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो केंद्रों पर 959 परीक्षक,109 अंकेक्षक आज से करेंगे मूल्याकंन
बागपत। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत में उत्तर पुस्तिकाओं को शनिवार से मूल्यांकन होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग की ओर से 959 परीक्षक और 109 अंकेक्षकों की तैनात की गई है। डीआईओएस ने दोनो केंद्रों पर जो भी थोड़ी बहुत अव्यवस्था है, उसे ठीक करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि जो परीक्षक अनुपस्थित रहेगा उसका नियमानुसार वेतन रोका जाएगा।
बता दें कि जिले के 47 केंद्रों पर 13 मार्च को बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। अब बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दूसरे जिले से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन शनिवार से शुरू हो जाएगा। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि बागपत में इंटर मीडिएट और बड़ौत में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। पेयजल से लेकर विद्युत व्यवस्था पहले ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जो परीक्षक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने नहीं पहुंचेगा, उसके खिलाफ वेतन रोकने और अन्य विभागीय कार्यवाही होगी। प्रत्येक परीक्षक प्रतिदिन न्यूनतम इंटर की 40 और हाईस्कूल की 50 कापियां जांचेगा। बिना जांची कापियां आगामी दिवस के लिए संरक्षित नहीं की जाएगी। प्रत्येक परीक्षक नियुक्ति पत्र को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से सत्यापित कराकर मूल्यांकन कार्य करने के लिए उपस्थित रहेंगे।
चिकित्सा अवकाश तभी मिलेगा जब सीएमओ द्वारा गठित बोर्ड की संस्तुति होगी। कार्य के दौरान मोबाइल पर बातें करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो नहीं खींचेंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि श्री यमुना इंटर कॉलेज में करीब 412 परीक्षक और 50 अंकेक्षक तैनात किए गए है। इसके अलावा बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 547 परीक्षक और 59 उप प्रधान परीक्षक तैनात किए गए है। निर्देशित किया गया समय पर पहुंचकर कार्य करेंगे। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
----------------
वित्तविहीन शिक्षकों ने दी है बहिष्कार की चेतावनी
शनिवार से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। लेकिन इसमें वित्तविहीन शिक्षकों ने मुश्किल कर दी है। वेतन न मिलने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मूल्याकंन के बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं केंद्र पर तालाब बंदी तक करने का एलान किया हुआ है। केंद्र के बाहर ही धरना प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग में टेंशन है। विवाद बढ़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन के लिए वित्तविहीन शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई है। जिसकी संख्या लगभग 100 से अधिक है। इनके कार्य बहिष्कार के कारण विभाग को अलग से व्यवस्था करनी पड़ेगी।