फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रबंधक समिति के पदाधिकारी को कक्ष निरीक्षक के पद से हटाया

प्रबंधक समिति के पदाधिकारी को कक्ष निरीक्षक के पद से हटाया

Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधक समिति के पदाधिकारी को कक्ष निरीक्षक के पद से हटाया
बागपत। परीक्षा के दौरान फर्जी कक्ष निरीक्षकों के मिलने के बाद प्रशासन ने दो कॉलेजों पर सख्त नजर गड़ा दी है। वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज से बने केंद्र व्यवस्थापक को शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। वहीं श्रीराम इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक की छुट्टी कर दी, क्योंकि वह प्रबंधक समिति में तैनात हैं। अब कॉलेज के पास नहीं नजर आएंगे।
विज्ञापन

47 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। सूबे की सरकार ने नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक अफसरों को ठोस कार्रवाई कर रही है। फर्जी तीन कक्ष निरीक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया। एक कक्ष निरीक्षक को हटा दिया। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि जेडी दिव्यकांत शुक्ला के निर्देश पर छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक संतोष को हटाकर उनके स्थान पर श्रीमती राजेश राणा को तैनात किया है। संतोष की कुछ लोगों ने शिकायत मिली , इसके बाद उन्हें पद से मुक्त किया है। राजेश राणा तीसरी केंद्र व्यवस्थापक हैं। डीआईओएस ने बताया कि उपेंद्र कुमार एक कॉलेज में कक्ष निरीक्षक थे, जिन्हें हटा दिया गया है। जांच में पता चला है कि वह श्रीराम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी हैं। चेतावनी जारी की है कि वह विद्यालय के आसपास नजर नहीं आने चाहिए। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योंकि प्रबंधक समिति का परीक्षा के दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीआईओएस ने बताया कि द्वितीय पाली में हुई इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन


परीक्षा में 504 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बागपत। इंटर की द्वितीय पाली में भौतिक विज्ञान, बही खाता, लेखा शास्त्र, शस्य विज्ञान की शांति पूर्ण परीक्षा हुई। भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 7974 में से 7497 उपस्थित रहे और 477 ने परीक्षा छोड़ी। कॉमर्स की बही खाता परीक्षा में 588 में से 561 उपस्थित रहे और 27 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed