{"_id":"5a70d1534f1c1b87268b752d","slug":"161517343059-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में रुचि नहीं ले रही महिला ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में रुचि नहीं ले रही महिला ग्राम प्रधान
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हाईवे स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में शासनादेश के तहत चल रहे क्षमता संवर्धन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला प्रधान शासनादेश की धज्जी उड़ा रही है, क्योंकि चल रहे प्रशिक्षण में नाममात्र ही महिला प्रधान पहुंच रही है।
शासनादेश पर महिला ग्राम प्रधानों को पंचायत राज विभाग के माध्यम से 29 से 31 जनवरी तक प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर दिया जाना है। पिछले दो दिन से प्रशिक्षण चालू है, लेकिन प्रशिक्षण मेें लिखित निर्देश के बाद भी महिला प्रधान रुचि नहीं ले रही है। पहले दिन जहां 45 महिला प्रधानों में से 10 महिला ग्राम प्रधान प्रशिक्षण में पहुंची, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भी हालत ऐसी ही रही। इतना ही नहीं महिला प्रधान के स्थान पर उनके पति/प्रतिनिधि प्रशिक्षण लेने पहुंचे। जिन्हें संस्थान से वापस लौटा दिया। इस संबंध में संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया महिला प्रधानों को प्रशिक्षण की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वे प्रशिक्षण में नहीं पहुंच रही है। उधर प्रशिक्षण में पहुंची महिला प्रधानों को संस्थान के आचार्य डॉ. सौरभ राजपूत ने अधिकारों के साथ ग्राम पंचायतों मेें आत्मज्ञान, सामूहिक शक्ति, पारस्परिक संवर्धन परामर्श, ग्राम पंचायत में दमन शक्ति, उत्पीड़न, भेदभाव, भ्रष्टाचार मिटाने की जानकारी दी।