{"_id":"5a551f244f1c1b41198b5d88","slug":"161515527972-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटी के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटी के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगे सफाई कर्मचारी
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा में शुरू होने वाली डीबीटी (डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर) योजना में बाधा कम होने का नाम नहीं ले रही है। करीब साढ़े पांच हजार महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं। अब 40 सफाई कर्मचारियों को लिंक कराने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षित सफाई कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रदेश में खेकड़ा तहसील का चयन डीबीटी योजना के लिए हुआ है। इसके माध्यम से वर्तमान रेट पर कार्डधारकों के खाते में खाद्य सामग्री का भुगतान हर माह हुआ करेगा। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। खेकड़ा में 24 हजार कार्डधारक हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिए महिलाओं के खाते बैंक से लिंक होने जरूरी है। करीब साढ़े 18 हजार महिलाओं के बैंक से खाते लिंक हो गए हैं। अभी भी साढ़े पांच हजार महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हो सके हैं। बच्चों के आधार में भी दिक्कत पहुंच रही है। विभाग ने इसका प्रचार कर रहा है, कर्मचारी लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि महिलाओं के खाते लिंक न होने से बड़ी परेशानी हो रही है। जो महिलाएं बची है उनके परिवार को जागरूक करने के लिए 40 सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है। हर रोज खाते को बैंक से लिंक कराने के लिए घर पहुंचेंगे। परिवार के लोगों को जागरूक करेंगे। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।