{"_id":"5a317c644f1c1b0d698c1ce7","slug":"161513192548-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण ट्रेन लेट, ठंड भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण ट्रेन लेट, ठंड भी बढ़ी
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट (बागपत)। मौसम में आए बदलाव से अचानक ठंड बढ़ गई है। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। क्षेत्रवासियों ने अलाव जलाने की मांग की है। वहीं, कोहरे के चलते कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
मंगलवार को हुई हलाकी बूंदाबांदी से अचानक मौसम बदल गया है। बुधवार को बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखे गए। दूसरी तरफ प्रशासन ने अभी तक क्षेत्र में किसी भी जगह अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। कस्बा दोघट व टीकरी में कई स्थानों पर अलाव जलाए जाते थे, लेकिन इस बार एक भी जगह अलाव नहीं जलाए गए है। वहीं दाहा व पुसार में बस स्टैंडों पर अलाव जलाने की व्यवस्था होती थी, लेकिन यहां पर भी अभी तक अलाव नहीं जले हैं, जिससे लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर है। क्षेत्रवासियों ने अलाव जलाने की मांग की है। उधर, शामली रेलमार्ग पर कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट रही। दिल्ली से शामली जाने वाली 74025, 51909, 74021, 54475, 51911, 74027, 51913 और 51905 ट्रेन लेट रही। उधर, शामली से दिल्ली जाने वाली 51906, 54058, 51914, 74022, 54060, 51910 और 74026 ट्रेन देरी से पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।