फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी के विरोध में नगरवासियों ने किया प्रदर्शन

गंदगी के विरोध में नगरवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गंदगी के विरोध में नगरवासियों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की पट्टी बारू में फैली गंदगी के विरोध में सोमवार को वहां के निवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सफाई कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

लोगों का कहना था कि पट्टी बारू की गली जगजोत में पिछले कई माह से सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं, जिस कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि गली में लगा हैंडपंप भी ठप पड़ा हुआ है, जिस कारण लोगों को पेयजल समस्या को लेकर ओर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर उन्होंने विभागीय अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में कालू जैन, आकाश जैन, सुभाषचंद, वीरसैन, सूरज वर्मा, रवि वर्मा, अनिल, अमित, सौरभ, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed