फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   श्रद्धालुओं ने की शांतिनाभ भगवान की पूजा

श्रद्धालुओं ने की शांतिनाभ भगवान की पूजा

Wed, 23 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने की शांतिनाभ भगवान की पूजा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में लोहिया बाजार स्थित मंदिर में पर्यूषण पर्व पर देव पूजन के बाद शांति नाथ भगवान की अष्ट प्रकार की पूजा की गई।

अष्ट प्रकार की पूजा में चंदन पूजा, धूप पूजा, दीप पूजन, नैवेध, अक्षत, पुष्प पूजा आदि की और भगवान को अर्घ्य चढ़ाकर नमन किया। इसके बाद शांति कलश किया और चैतन्य वंदन भी हुआ। प्रभावना भी वितरित की। आज की पूजा के लाभार्थी जयभगवान दीपक कुमार, वेदप्रकाश टेकचंद, अतेश जैन अंकित जैन, राजेश जैन, वैभव जैन आदि रहे। दोपहर को सामूहिक रूप से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया । माता त्रिशला को दिखाई सोलह सपनों की बोलियां बोली गई। 108 गोले फोड़कर सभी ने जन्म कल्याणक मनाया और नृत्य व भजनों के कार्यक्रम हुआ। शाम को प्रतिक्रमण का आयोजन किया और भजन संध्या हुई। इसके बाद आरती का कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में राजेश जैन, सुनीता जैन, रेणुका जैन, खुशी जैन, शुभम, वैभव, सुभाष चंद, संतोष जैन, राजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed