{"_id":"597cdd5d4f1c1bfe1d8b4831","slug":"161501355357-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्डन नदी स्वच्छता अभियान के तहत कमिश्नर ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्डन नदी स्वच्छता अभियान के तहत कमिश्नर ने किया पौधरोपण
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
हिंडन नदी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने वन्य क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने सैकड़ों पौधे रोपित कर हिंडन को स्वच्छ बनाने की अपील की।
आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, डीएम भिवानी सिंह खांगरौत, सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम दर्शन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक सुनील शर्मा और तहसीलदार ने किया। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि जब तक हिंडन को मन से नहीं लगाएंगे, तब तक हिंडन को स्वच्छ करना मुश्किल है। उन्होंने लोगों से हिंडन नदी को स्वच्छ कराने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शीशम, बबूल सहित करीबन 500 छायादार पौधे रोपित किए। इसके बाद उन्होंने लाक्षागृह बरनावा परिसर में भी पौधरोपण किया। इसमें अशोक धामा, रविंद्र हट्टी, सतीश आदि रहे।