{"_id":"597107464f1c1bd1408b4605","slug":"161500579654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी और आईजी ने परखी जलाभिषेक की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी और आईजी ने परखी जलाभिषेक की तैयारियां
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी और आईजी ने परखी जलाभिषेक की तैयारियां
- पुरा महादेव मंदिर समेत कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
अमीनगर सराय (बागपत)। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रामकुमार ने हेलीकॉप्टर के जरिए मंदिर और कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने यहां जलाभिषेक की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों को परखा।
पुरा गांव में जलाभिषेक के दौरान मंदिर और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रामकुमार के नेतृत्व में मेरठ की किनौनी मिल से हेलीकॉप्टर में सवार होकर कांवड़ मार्ग के हवाई भ्रमण पर निकले। अफसरों ने भड़ल, दाहा, बरनावा समेत विभिन्न कांवड़ मार्गों तथा पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। एसपी डी प्रदीप, मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कांवड़ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे एसडीएम और सीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। एएसपी अजय कुमार सिंह ने घुड़सवारी कर मेला परिसर का जायजा लिया। पुलिस वालों के प्वाइंट चेक किए और उनको जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफसर ड्यूटी में तैनात पुलिसवालों को निर्देश दे रहे है शिवभक्तों से मधु व्यवहार करें। कोई भी बदसलूकी न करें। यदि किसी की इस तरह की शिकायत मिली है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
उधर, काठा गांव में पिछले वर्ष कांवड पर पथराव होने से हुए बवाल की घटना को देखते हुए पुलिस काफी मुस्तैद नजर आ रही है। इस कांवड़ को बड़ौत से ही सुरक्षा बीच लाया गया। इसमें सिविल पुलिस और पीएसी तैनात रहेंगी। इसी को देखते हुए गांव में भी पुलिस और पीएसी तैनात है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि कांवड़ को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। मंदिर परिसर में 36 कैमरे लगे हुए है। उनमें मंदिर परिसर की हर गतिविधियां कैद हो रही हैं।