{"_id":"5965256c4f1c1b5b3e8b45c1","slug":"161499800940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के लिए करिए इंतजार, गड्ढ़ों पर पैबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के लिए करिए इंतजार, गड्ढ़ों पर पैबंद
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण के लिए करिए इंतजार, गड्ढों पर पैबंद
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन कांवड़ यात्रा से पहले हाईवे के गड्ढों पर पैबंद लगाने शुरू कर दिए गए हैं। गौरीपुर मोड़ से हरियाणा बॉर्डर तक व्यवस्था में सुधार की शुरूआत की गई है। उपशा के अधिकारियों ने कहा कि बजट जारी होने के बाद गौरीपुर मोड़ और सरूरपुर में निर्माण कराया जाएगा, ताकि जाम से छुटकारा मिले।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से बड़ी संख्या में हरियाणा और राजस्थान के कांवड़िए गुजरते हैं। बड़ौत के रास्ते यह कांवड़िए दिल्ली हाईवे पर पहुंचता है और इसके बाद कावड़िएं गौरीपुर मोड़ से होते हुए सोनीपत और राजस्थान चले जाते हैं। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में बागपत की सड़कें भी लेंगी शिवभक्तों की परीक्षा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर छपते ही उपशा की टीम यहां पहुंची और गौरीपुर मोड़ पर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि जल्द ही इस मार्ग को उपशा की ओर से राजमार्ग को हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उपशा के प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल कांवड़ियों की सुविधा के लिए यहां गड्ढों को भरवाने का काम शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को यहां ईंटों से गहरे-गहरे गड्ढ़ों को भरवाया गया। गड्ढे भर जाने से यहां लोगों को राहत मिलेगी।