फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर चीनी मिल द्वारा भुगतान न कराएं जाने पर आक्रोश जताया

मलकपुर चीनी मिल द्वारा भुगतान न कराएं जाने पर आक्रोश जताया

Mon, 03 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल द्वारा भुगतान न कराएं जाने पर आक्रोश जताया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मलकपुर चीनी मिल द्वारा किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई और कहा यदि मिल ने शीघ्र भुगतान नहीं किया तो मिल और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा।
रविवार को रालोद कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। भाजपा नेताओं ने सत्ता में आने से पहले किसानों को बहुत वादे किए थे, बकाया गन्ना भुगतान 14 दिन में कराने की बात कही, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा नेता किसान को भूल गए हैं। उन्होंने कहा गन्ना भुगतान समय पर नहीं होने पर हजारों किसान कर्ज में डूब गए हैं । उन्होंने कहा मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान का मुद्दा विधान सभा मेें मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के समक्ष उठाया। इसमें 14 दिन में भुगतान कराने का भरोसा दिया, लेकिन भुगतान नहीं हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा सत्ता में आने से पहले केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता को लुभावने सपना दिखाए थे। वे सपने बनकर रह गए हैं और जनता दोनों सरकारों से विमुख होती जा रही है, प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा किसान और मजदूर की समस्याएं हल कराने आंदोलन करना पड़ेगा, इसके लिए एकजुट हो जाए। सहेंद्र सिंह ने किसानों के बकाया को लेकर कमेटी का गठन किया। जो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा यदि मलकपुर चीनी मिल ने बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र नहीं किया आंदोलन होगा। संचालन सुरेश मलिक ने किया। इसमें सुखवीर सिंह गठीना, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सोमपाल, आनंद छिल्लर, मुनेश बरवाल, राजीव, राजू तोमर सिरसली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed