{"_id":"594c17db4f1c1b77398b460e","slug":"161498159067-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुने गए पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुने गए पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति का त्रिवार्षिक चुनाव निर्विरोध हुआ। कार्यालय में कार्यकर्ता की बैठक हुई, इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया। रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कैप्टन महेंद्र सिंह, लच्छीराम, एडवोकेट चरण सिंह खोखर और कैप्टन बलबीर सिंह को उपाध्यक्ष चुना। महासचिव के पद सूबे सिंह ढाका, कोषाध्यक्ष पर सार्जेंट मोहम्मद सलीम अहमद के अलावा दो सचिव और 13 सदस्य निर्विरोध चुने गए। समिति ने निर्णय लिया संगठन का चुनाव अब पांच साल में हुआ करेगा। वहीं पैनल में आए हॉस्पिटल के खिलाफ आई शिकायतों को दूर करने के लिए मेरठ सब एरिया, मिल्ट्री हॉस्पिटल को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इसमें नारायण सिंह, तेज सिंह, रमेश चंद, ब्रजपाल सिंह, सुभाष चंद, कैप्टन चंद्रवीर, देवेंद्र सिंह, सोहन वीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, महक सिंह, देश पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मल्हेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन