{"_id":"59496ba04f1c1baf388b484c","slug":"161497983904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर लिखना होगा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर लिखना होगा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के भवनों की दीवारों पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 लिखा जाएगा। प्रत्येक माह वाहन चालकों का हेल्थ परीक्षण कराने और पुलिस सत्यापन कराने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
जिलेभर के अधिकतर परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 नहीं लिखा और न ही चालकों का पुलिस सत्यापन कराया जाता है। प्राइवेट स्कूलों में वाहन चलाने वाले का हेल्थ चेकअप भी नहीं कराया जाता है। इसकी शिकायत अफसरों से अभिभावक और सामाजिक संगठनों के लोग कर चुके है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरटीआई कार्यकर्ता पवन तिवारी ने इन्हीं मद्दों पर अफसरों से सूचनाएं मांगी, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने बाल अधिकारों के अंतर्गत केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को इसकी शिकायत की।
तिवारी ने बताया कि मंत्रालय ने परिवहन आयुक्त को निर्देशित किया। तत्काल स्कूलों की दीवारों पर चाइल्ड हेल्थ लाइन नंबर लिखवाने और स्कूल वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा प्रत्येक माह डॉक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। नेत्रों की सही प्रकार से जांच होगी। ऐसा न करने पर संबंधित स्कूल संचालक और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।