फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 years after marriage, husband gives 'Triple Talaq' to wife and throws her out of the house.

Baghpat News: निकाह के 16 साल बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
16 years after marriage, husband gives 'Triple Talaq' to wife and throws her out of the house.
बागपत। निकाह के 16 साल बाद एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। यह घटना थल नांगल गांव की मेहरूनिशा के साथ हुई। पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेहरूनिशा ने बताया कि उसका निकाह 16 साल पहले शाकिर निवासी गढ़ी दुर्गनपुर, मुजफ्फरनगर से हुआ था, उनके तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे आए दिन मामूली बातों पर पीटते थे। उसे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने का प्रयास भी किया गया। कई दिन पहले उसके पति शाकिर ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जांच अधिकारी मधु ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। महिला के पति शाकिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा जेठानी इमराना और अफसाना को भी आरोपी बनाया गया है। जेठ नजाकत, जैतून, रोशन और साकिरा के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेहरूनिशा ने अपने बयान में ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान लेने की कोशिश भी की गई। घर से निकालने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस इन सभी आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed