फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 women found under high risk pregnancy

एचआरपी डे कैम्प मे चिकित्सको ने की 101 गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच, 16 गर्भवती हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में हुई चिंहित

Sat, 09 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
16 women found under high risk pregnancy
खेकड़ा। नगर स्थित सीएचसी पर हाईरिस्क प्रेग्नेंसी डे पर चिकित्सकों ने 101 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें 16 महिलाएं हाईरिस्क प्रेग्नेंसी अंतर्गत चिह्नित की गईं। उन्हें चिकित्सकों ने उपचार देने के साथ गर्भकाल में सुरक्षित रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष एचआरपी कैंप लगाकर जांच की जाती है। शनिवार को खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप, वजन, व कोविड आदि की जांच की गई। डॉ. प्रगति, डॉ. प्रियंका और डॉ. रूपल अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अच्छा आहार लेने के फायदे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अच्छा आहार लेने से जच्चा, पेट में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं। शिविर में कुल 101 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 16 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के तहत चिह्नित की गईं। चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक दवा और हिदायत देने के साथ ही फल, बिस्किट आदि वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed