{"_id":"5d111e5e8ebc3e73db1ce2da","slug":"156140295720-baghpat-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की बंद कर सो गया क्लर्क, यात्रियों की छूट गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की बंद कर सो गया क्लर्क, यात्रियों की छूट गई ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत रोड रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की न खुलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। ट्रेन स्टेशन पर आकर चली भी गई, लेकिन खिड़की नहीं खुली। यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर से की। जांच की तो कर्मचारी अंदर से खिड़की-दरवाजे बंद करके सोया हुआ मिला। यह सिलसिला सुबह पांच बजे तक आने वाली ट्रेनों के आने तक चलता रहा। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई।
दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार रात पौने 11 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्री स्टेशन पर टिकट लेने के लिए खिड़की के पास खड़े रहे। ट्रेन आई, लेकिन टिकट खिड़की नहीं खुली। इसे लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल की। करीब 50-60 यात्री गंतव्य पर जाने से वंचित रह गए। कुछ बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़कर चले गए। यह स्थिति रात को दो बजे, तीन बजे और सुबह पांच बजे आने वाली ट्रेनों के दौरान रही। टिकट वितरण करने वाला क्लर्क खिड़की और दरवाजे बंद करके अंदर सोया हुआ था।
स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। यात्रियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने इसकी जांच पड़ताल कराई। जो भी यात्रियों ने बताया वह सब सही मिला। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। बताया कि उक्त कर्मचारी आए दिन इसी तरह की हरकत करता है। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।