फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली के ग्रामीणों का ब्लाक में प्रदर्शन

बावली के ग्रामीणों का ब्लाक में प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बावली के ग्रामीणों का ब्लाक में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। तालाब पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को बावली गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बीडीओ ने उन्हें गांव का निरीक्षण कर तालाब को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रधान ओमवीर सिंह के नेतृत्व में ब्लाक पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के अधिकांश तालाबों पर पहले से ही अतिक्रमण चल रहा है। अब एक सप्ताह पूर्व गांव के शहीद स्मारक वाले तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और तालाब में दीवार निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने में उक्त लोग मारपीट पर उतार हो जाते हैं। इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, यदि जल्द तालाबों पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटा गया तो आने वाले बरसाती मौसम में ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा कि वे जल्द ही गांव का निरीक्षण कर तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाएंगे। इस अवसर पर आदेश, सुधीर, प्रेमपाल, जगदीश, प्रकाश, संजीव, नवीन, ओमपाल, नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन


अवैध कब्जा हटवाने की मांग
बड़ौत। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर ककौर गांव में जमीन पर अवैध कब्जा हटवाएं जाने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ान सभा अध्यक्ष सुमित कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि गांव मेें 25 बीघा बंजर जमीन पड़ी है, 12 बीघे जमीन मुस्लिम के कब्रिस्तान के लिए सौंपी थी, कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर योगेन्द्र कश्यप, आकाश, सुनील अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed