फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाईचारे और देश की एकता बनाने पर बल दिया

भाईचारे और देश की एकता बनाने पर बल दिया

Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाईचारे और देश की एकता बनाने पर बल दिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जमीयत उलेमा ए हिंद की बागपत इकाई ने छपरौली रोड पर स्थित एक हाउस में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने आपसी भाईचारे और देश की एकता को बनाने पर बल दिया।
इस मौके पर जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती अब्बास ने कहा कि देश में वर्तमान समय में अमन और भाईचारे की सख्त जरूरत है और इसके लिए सभी लोगों को मिलकर कोशिश करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्यारो मुहब्बत भाईचारे को बढ़ाना है। भाईचारा ही हमारे देश की जान है, उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम नफरत की सियासत के सौदागरों की सियासत का विरोध करते हैं जो अमन को पसंद नहीं करता है वो देश का गद्दार है। उन्होंने कहा कि हमारा तो इतिहास गवाह है कि हमारे बड़ों ने भाईचारे को लेकर कैसे कैसे प्रयास किए हैं। भाईचारे की शमा को लेकर जमीयत उलमा ए हिंद प्रथम दिन से मैदान ए अमल में है।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि किसी भी देश व समाज की तरक्की एकता और भाईचारे की भावना पर टिकी होती है। समाज व देश तभी तरक्की करते हैं, जब समाज में अमन-चैन कायम हो। भारत देश की यह खूबी है कि यहां पर अनेकता में भी एकता है। इस मौके पर जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला महासचिव हाफिज कासिम ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह देश सभी धर्म व वर्गों का देश है। सभी धर्मों के लोग अपने त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रालोद नेता अश्वनी तोमर ने कहा कि त्योहार पर एक दूसरे से मिलना चाहिए और ईद मिलन की तरह दीपावली मिलन आदि के कार्यक्रम होने चाहिए, ताकि सांप्रदायिक शक्तियां भी सबक मिले। इस मौके पर हाजी गुलाब हसन, मौलाना खालिद, कारी साबिर, विश्वास चौधरी, हाफिज लियाकत, आरिफ मलिक, मास्टर सरफराज, पूर्व प्रधान उपेंद्र तोमर, चंद्रवीर तोमर, रिजवान मलिक, प्रमेंद्र तोमर, विजयपाल, मुफ्ती यूसुफ, सुभाष त्यागी, वेदप्रकाश, मास्टर बाबूराम, इसरार खान, नौशाद मलिक, फहीम अहमद, बिजरौल प्रधान रविंद्र, कारी अब्दुल वाजिद, मौलाना इमरान, अब्दुल कय्यूम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed