फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम होने से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम होने से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

Mon, 24 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम होने से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में पिछले कई माह से आधा दर्जन ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गयी है। आलम यह है कि यात्रियों को अपनी जान दांव पर लगाकर खिड़की पर लटककर सफर करना पड़ रहा है, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी रेलवे प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इससे यात्रियों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे है।

बता दे कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेस व हरिद्वार एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेन संचालित हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन बड़ौत, जौहड़ी, दोघट, मलकपुर, बावली, रूस्तमपुर, वाजिदपुर, बिजरौल, बामनौली, पुसार, रंछाड़, बिनौली, बरनावा सहित तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांव के हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन पिछले दो माह से हजारों यात्री मौत के मुंह मेें खिड़की पर लटककर सफर कर रहे हैं, कारण पिछले दो माह से ट्रेन नंबर 51910, 51911, 51912, 51913, 51905 सहित आधा दर्जन ट्रेनों में डिब्बों की संख्या कम है। नतीजन यात्रियों को खिड़कियों पर लटककर जान दांव पर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों में वरुण, बबली, शेखर, सागर, शिवम, पुष्पेंद्र, सोनू, अरूण, दिनेश का कहना है कि ट्रेनों मेें डिब्बों की संख्या कम होने से बैठना तो दूर खड़ा होकर सफर करना भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत किये जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यात्रियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उधर स्टेशन मास्टर ओमवीर का कहना था कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, इसके लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं, कई ट्रेनों मेें डिब्बों की संख्या कम चल रही है, इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed