{"_id":"5d0fcdad8ebc3e10da447f76","slug":"15613167642-baraut-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल का संचालन करने वाली प्रबंध समिति के चुनाव के निर्विरोध करने के लिए बृहस्पतिवार को हुई सभा में सदस्य एकमत नहीं हुए। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 23 लोगों ने विभिन्न पत्रों के लिए नामांकन पत्र जमा किए। इसमें अध्यक्ष पक्ष के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दयानंद के नाम वापस लेने के बाद नरेंद्र ठेकेदार और यशोधर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। मतदान 30 जून को होगा।
श्री गांधी धाम समिति लाक्षागृह के संस्कृत गुरुकुल एवं अन्य कार्यों का संचालन करती है। इसके पदाधिकारियों के चुनाव के सर्वसम्मति से निर्वाचन के लिए सदस्यों की सभा बुलाई। इसमें घंटों जद्दोजहद होती रही। इस दौरान कुछ सदस्यों के समर्थकों ने हंगामा किया। फिर एक पांच सदस्यीय समिति बनाकर पदाधिकारी चुनने का निर्णय लिया, लेकिन यह प्रयास भी सफल नहीं हो सका। इसके बाद चुनाव अधिकारी आदेश कुमार त्यागी एडवोकेट और पर्यवेक्षक हुकुम सिंह की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए तीन (नरेंद्र ठेकेदार बरनावा, दयानंद महादेव और यशोधर्मा जिवाना गुलियान) व अन्य पदों व सदस्यों के लिए 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दयानंद ने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद दो उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि समिति के अन्य पदों के लिए एक एक नामांकन दाखिल किया है। इस कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। उन्होंने बताया अध्यक्ष पद के लिए अब 30 जून को चुनाव होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार, अरविंद शास्त्री, पूर्व जीएम चंद्रहास, सर्वदमन त्यागी, यशोधर्मा, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सतीश चेयरमैन, डॉ. अनिल चौहान, निमेष शास्त्री, नरेंद्र त्यागी, जयचंद त्यागी, सतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।