{"_id":"5d02a45abdec226dc24e822a","slug":"156045422411-baghpat-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पाठशाला में जल प्रबंधन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पाठशाला में जल प्रबंधन के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
बागपत। जिले में चल रही किसानों की पाठशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कृषकों को विभिन्न जानकारियां दी गई। आह्वान किया खेतों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करते हुए जैव विविधता अपनाएं। जिससे फायदा पहुंचेंगे।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतिम दिन किसानों को फसल प्रबंधन की जानकारियां दी गई है। खरीफ फसल सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। खरीफ के मुख्य कीट और रोग से किसानों को अवगत कराया। फसलों की सिंचाई करते समय जल प्रबंधन पर भी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कृषि रक्षा रसायन प्रयोग की विधियां बताई। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की चार दिवसीय किसान पाठशाला समाप्त हो गई है। अब 17 जून से दूसरे चरण की पाठशाला शुरू होगी जो 20 जून तक चलेगी।