फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीसरी बार तीन सौ शादियों को लक्ष्य

तीसरी बार तीन सौ शादियों को लक्ष्य

Mon, 10 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
तीसरी बार तीन सौ शादियों को लक्ष्य
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले दो चरण में लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। अब प्रशासन को तीसरे चरण में फिर से 300 शादियों का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 1.59 बजट भी जारी किया। तीसरी बार भी लक्ष्य पूरा होने की संभावना कम हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। इसके लिए न तो जागरूकता अभियान चलाया जाता है और न ही लोगों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करते है। जबकि नगर निकाय, ब्लॉक, तहसील में इसके लिए आवेदन कराने के लिए जिम्मेदारी दी हुई है। दो वर्षों में ढाई सौ शादियां भी प्रशासन की ओर से नहीं कराई जा सकी। पूर्व में हुई शादी समारोह में ऐसे जोड़ों की शादियां की शिकायत भी की गई, जिनके पूर्व में ही विवाह हो गए थे। प्रशासन को चालू वित्तीय वर्ष 300 शादियां कराने का लक्ष्य दिया है। इसका 1.59 करोड़ का बजट भी जारी किया है। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि 300 शादियों का लक्ष्य मिला है। इसके लिए ब्लॉक, नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील और उनके कार्यालय में आवेदन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एक शादी पर प्रशासन को होगा 51 हजार रुपये खर्च
अब निर्धन परिवार की बेटियां की शादि में 51 हजार रुपये प्रशासन की ओर से खर्च करने का नियम बनाया हुआ है। इस धनराशि में 35 हजार रुपये तो लड़की के खाते में जाएंगे। 10 हजार का सामान दिया जाएगा और बाकी छह हजार रुपये शादी में खर्च करने का प्रावधान किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं योजना के पात्र और जरूरी दस्तावेज
तलाक शुदा या विधवा सभी जोड़ों को इस योजना का लाभ मिलेगा। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार के सदस्य होंगे। लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़की की 21 वर्ष होनी जरूरी है। कन्या के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 56 हजार और शहरी क्षेत्रों में 56 हजार रुपये निर्धारित की गई है। दिव्यांग दंपतियों को विशेष रूप से तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आयु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, वर-वधु की फोटो दस्तावेज निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed