फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा में फायर स्टेशन का उदघाटन करेंगे डीजीपी

खेकड़ा में फायर स्टेशन का उदघाटन करेंगे डीजीपी

Mon, 10 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में फायर स्टेशन का उदघाटन करेंगे डीजीपी
बागपत। पुलिस महानिदेशक उप्र ओपी सिंह खेकड़ा में फायर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। 12 या 13 जून को उनके आने की संभावना है। इसके बाद डीजीपी बागपत कोतवाली व पुलिस लाइन का भी निरीक्षण करने पहुंचेंगे। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बागपत जिला बने 21 साल हो चुके हैं, लेकिन बागपत में फायर स्टेशन का भवन तक नहीं है। बड़ौत में फायर स्टेशन नगर पालिका की दुकानों में चल रहा है। खेकड़ा में फायर स्टेशन के भवन का निर्माण कराया । उप्र के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह खेकड़ा में फायर स्टेशन का उद्घाटन करने आएंगे। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि 12 या 13 जून को डीजीपी के आने की संभावना है। फायर स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद डीजीपी बागपत कोतवाली व पुलिस लाइन का भी निरीक्षण करेंगे। अभी तक उनके बागपत आने की तिथि तय नहीं हुई है। डीजीपी के आने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों को व्यस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। रविवार को एएसपी ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed