फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोशाला नहीं बनी तो स्कूल में बंद करेंगे पशु

गोशाला नहीं बनी तो स्कूल में बंद करेंगे पशु

Mon, 10 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोशाला नहीं बनी तो स्कूल में बंद करेंगे पशु
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला नहीं बनाई गई तो वह उनको सरकारी स्कूल में बंद कर देंगे। तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर हटाना गांव के ग्रामीण तहसील में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोवंशीय पशुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोवंशों के हमले से लोग घायल भी हो रहे हैं। फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। रात में किसान खेतों पर जाते भी घबराते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गोवंश आश्रय स्थल हर गांव में बनाए जा रहे हैं, लेकिन सुल्तानपुर हटाना गांव में अभी तक निर्माण नहीं हुआ है, जिस कारण किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इसका निस्तारण नहीं हुआ तो वह बेसहारा पशुओं को स्कूल में बंद कर देंगे। तहसीलदार रामनयन सिंह ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुंशी, जगत सिंह, मुकेश, बदलू, नरेंद्र, जसबीर सिंह, कृष्ण, इकबाल, सतवीर, तेजू, तेजेंद्र, बिल्लू, संजीव, आजाद, गोविंदा, सतवीर, ब्रहमपाल, रामछैल, रामवीर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed