फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेट में लोकप्रिया का चयन

इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेट में लोकप्रिया का चयन

Sat, 08 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेट में लोकप्रिया का चयन
लोकप्रिया का आईआईएम शिलांग में चयन
विज्ञापन

बड़ौत। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग में लूंब गांव की रहने वाली लोकप्रिया का चयन हो गया है। इससे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मूल रुप से लूंब गांव की रहने वाली लोकप्रिया किसान परिवार से संबंध रखती हैं। लोकप्रिया ने हाई स्कूल क्रिस्तु ज्योति कांवेंट स्कूल बड़ौत व इंटरमीडिएट विवेकानंद स्कूल दिल्ली से किया है। उसके बाद अपनी ग्रेजुएशन बीएफ टेक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से पास करके कैंपस प्लेसमेंट लेकर सात एशियाई देशों में कंसलटेंट के रूप में दो वर्षों तक कार्य किया। उसके पश्चात कैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईएम शिलांग में चयन हुआ है। पूरा परिवार लोकप्रिया की कामयाबी से बेहद खुश है। लोकप्रिया का लक्ष्य है कि गांव की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना और लड़कियों की शिक्षा के लिए माता पिता की सोच को बदलना। लोकप्रिया ने जल्दी ही अपने गांव लूंब में एजुकेशन फेयर का आयोजन करने का मन बनाया है। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में अब भी अधिकतम लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। यदि अभिभावक लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका दें तो लड़कियां उच्च पदों पर एवं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed