फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पर्यावरण को संरक्षित करना है तो एक पौधा जरूर लगाएं

पर्यावरण को संरक्षित करना है तो एक पौधा जरूर लगाएं

Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को संरक्षित करना है तो एक पौधा जरूर लगाएं
बागपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठनों और वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया। साथ ही वातावरण को दूषित करने वाले सामग्री का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से अलावलपुर, डौला पौधाशाला, निवाड़ा वन क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा और वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने लोगों को अग्रिम मृदा कार्य से लेकर वृक्षारोपण कार्य, पौधशालाओं में पौध उगाने, अनुरक्षण कार्यों की जानकारी दी। वहीं पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वनों का विशेष महत्व है। पौधरोपण करना भी पर्यावरण को फायदा पहुंचाता है। व्यक्ति से एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इसमें सुर्यांश यादव, वन दरोगा रविकांत चौधरी, रोहन चौधरी, आशु चौधरी, वन रक्षक मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

मां पद्मावती महिला जैन मिलन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। महिला ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पांच आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के पौधे लगाए। सभी ने उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन, शिल्पी जैन, मीनाक्षी जैन, कामिनी जैन, अर्चना जैन, संगीता जैन मौजूद रहे। सरूरपुर कलां गांव में युवा शक्ति किसान क्लब के पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। ग्रामीणों से एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। अध्यक्ष सुभाष नैन, संदेश कुमार, प्रवीण, बबलू, सतेंद्र, देवेंद्र मौजूद रहे। तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। प्रबंधक विपिन कुमार छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। खासपुर गांव में गोष्ठी की। इसमें युवाओं से वायु प्रदूषण, जल बचाओ और पौधे लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। 21-21 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम समन्वयक राहुल पांडेय, सच्चीदानंद, हर्ष, सर्वेक्ष गिरि का सहयोग रहा। अहैड़ा गांव में समाजसेवी और ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। शपथ ली कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे। समाजसेवी राकेश जैन, राकेश आर्य, मास्टर अजय कुमार, सूर्यांश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान ने पर्यावरण दिवस मनाया। डौला गांव में पौधरोपण किया। संस्थान के सचिव कृष्णपाल सिंह ने लोगों को जागरूक किया। पिलाना ब्लॉक के बीडीओ कृपाल सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कराया। इस दौरान ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों से भी पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed