{"_id":"5cf8193bbdec22071a38a1d5","slug":"15597632545-baraut-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संकल्ल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संकल्ल लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ईदरीशपुर गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी और लुहारी गांव में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र के लोगों को सैकड़ों पौधे वितरित किए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल, वन दरोगा चंद्र किरण शर्मा, वन रक्षक संजय कुमार, मनोज, हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, डॉ अनुराग जैन व वरुण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा वर्तमान समय लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते अंधाधुंध पेड़ों का कटान कर रहे हैं, जिस कारण लगातार पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल व वन रक्षक संजय कुमार ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान से पिछले कई साल से बारिश का अनुपात भी कम हुआ है। यदि ऐसी ही स्थिति रही तो निश्चित तौर पर लोगों को पर्यावरण संकट से जूझना पड़ेगा।
उधर, लुहारी गांव में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमेें समाजसेवी सुधीर दांगी ने लोगों को पेड़ पौधों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, जिस कारण ओजोन की परत में छिद्र हो रहा है। सूर्य की किरण जमीन पर पड़ने से गर्मी बढ़ती जा रही है। लोगों से बच्चों के जन्मदिन, शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम आदि शुभ मौकों पर कम से कम एक पौधा रोपित करने का संकल्प दिलाया। इसमें सुभाष, जितेंद्र डीलर, सुधीर, सनोज, राजीव, प्रवीण, भगत, मोनू, अजित सिंह शामिल रहे।