फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले कर लें जगह का चयन, उसके बाद लगाएंगे पौधे

पहले कर लें जगह का चयन, उसके बाद लगाएंगे पौधे

Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पहले कर लें जगह का चयन, उसके बाद लगाएंगे पौधे
बागपत। जिले के 26 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी को समय से गड्ढे खोदकर तैयार करने और पौधरोपण की तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए डीएम पवन कुमार ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले में 964724 पौधे रोपे जाएंगे। 228 स्थल और 105 एकड़ भूमि पर पौधरोपण करना जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया है। वहीं 15 अगस्त को एक ही दिन जिले में साढ़े चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से 26 विभागों को पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। डीएम पवन कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय से पौधरोपण किया जाएगा। जो लक्ष्य दिया गया है उसके अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। जगहों को चिह्नित कर वहां पहले ही गड्ढे खुदवाए जाएंगे। वर्षा ऋतु से पूर्व पौधे लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छह जून को कलक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण की समीक्षा की जाएगी। चेतावनी दी है लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे समय से पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed