फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध ग्लैंडर्स से पीड़ित घोड़े को लेकर मालिक हो गया था फरार

संदिग्ध ग्लैंडर्स से पीड़ित घोड़े को लेकर मालिक हो गया था फरार

Wed, 05 Jun 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध ग्लैंडर्स से पीड़ित घोड़े को लेकर मालिक हो गया था फरार
बागपत। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि अश्व प्रजाति के जानवरों पर ग्लैंडर्स फारसी बीमारी बढ़ रही है। विगत दिनों पशु चिकित्सा विभाग ने 20 घोड़ों के सैंपल को अश्व अनुसंधान हिसार भेजा। इसमें दो घोड़ों को इसकी पुष्टि हुई । उन्होंने बताया कि नौरोजपुर गुर्जर रोड के स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक घोडे़ को ग्लैंडर्स फारसी के कुछ लक्षण मिले, जो संदिग्ध लग रहा था। जैसे ही मालिक को इसकी भनक लगी तो वह घोड़े को लेकर भट्ठा छोड़कर गायब हो गया। विभागीय स्टाफ ने लगातार दो दिन तक घोड़े की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों ने घोड़ा मालिक के परिवार को समझाया। इसके बाद पास शामली जनपद के एक ईंट भट्ठे से उसे बुलवाया । इसके बाद उसकी दोबारा से जांच करने के बाद विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए अनुसंधान केंद्र हिसार भेजा। उन्होंने बताया कि अगर रिपोर्ट सकारात्मक आती है तो घोड़े को मौत का इंजेक्शन लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed