{"_id":"5cf6cd61bdec22074363a307","slug":"155967830120-baraut-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की पूर्व संध्या पर महिलाओं, बच्चों ने की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की पूर्व संध्या पर महिलाओं, बच्चों ने की खरीददारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मंगलवार को नगर और क्षेत्र में ईद की पूर्व संध्या पर महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने जमकर खरीददारी की और अपने रिश्तेदारों और परिचितों को ईद की बधाई दी। शहर के मुख्य बाजार में हर तरफ भीड़ देखने को मिली। इस कारण बाजार में देर रात तक रौनक रही। प्रशासन ने बाजार में पुलिस बल को तैनात किया।
रोजेदार पिछले एक माह से जिस दिन का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह दिन आ गया। चांद का दीदार होते ही बुधवार को ईद पर्व नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। महिलाओं व बच्चों मेें ईद त्योहार को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। ईद को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। ईद मनाने का उत्साह और जोश जोरों पर है। इसी के साथ मोबाइल पर भी दोस्तों और परिजनों मेें मुबारकबाद देने की शुरूआत हो चुकी है। अल्लाह, इफ्तार, सहरी, कुरान, मस्जिद आदि की तस्वीरों के साथ ईद मुबारक कहीं जा रही है।
दूसरी तरफ नगर और क्षेत्र का बाजार ईद के त्योहार को लेकर सज गया है। ईद की पूर्व संध्या पर देर शाम तक खरीददारी को लेकर महिलाओं, बच्चों व युवतियों की भीड़ बाजारों मेें उमड़ रही है। दूसरी तरफ दुकानदार भी इस मौके को भुनाना चाहते हैं। देर रात तक बाजारों मेें रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस कारण बाजार में रौनक बनी रही। ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है। दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
खेकड़ा। ईद का त्योहार बुुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को खेकड़ा शहर के बाजार में दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। ईद को लेकर शहर की मस्जिदों व मदरसों को रंगीन झालरों से सजाया। मंगलवार को नगर पालिका कर्मियों ने ईद को लेकर शहर में दिन भर सफाई अभियान चलाया। शहर के बाजारों में दिन भर रोनक रही।