{"_id":"5cf6cd57bdec220785347e6c","slug":"15596782916-baghpat-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार, आज मनाई जाएगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार, आज मनाई जाएगी ईद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांद का दीदार हो गया। बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। शहर के ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज होगी। इसकी प्रशासन ने तैयारियां की। सुबह आठ बजे नमाज होगी। चांद दिखते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गई। महिलाओं, बच्चों और बड़ों ने खरीदारी की। इस कारण मंगलवार को देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
बुधवार को ईद मनाई जाएगी। इसकी तैयारी मुस्लिम समाज के लोगों शुरू कर दी है। वहीं बाजारों में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। ईद की घोषण होते ही मुस्लिम संगठनों ने ईदगाहों पर होने वाली नमाज के समय की भी घोषणा की। जमीयत उलेमा ए हिंद अरशद मदनी ग्रुप के जिलाध्यक्ष मौलाना दिलशाद कासमी ने जिले की प्रमुख ईदगाहों की नमाज के समय को अकीदतमंदों के लिए जारी किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बागपत शहर की ईदगाह में 8:00 बजे, बड़ौत में 8:30 बजे, खेकड़ा में 8:30 बजे, टांडा में 8:00 बजे, बरनावा में 9:00 बजे, किरठल में 7:45 बजे, बिलौचपुरा में 8:00 बजे, डौला में 8:30 बजे, काठा में 8:00 बजे, रटौल में 8:00 बजे, असारा मिल रोड ईदगाह पर 7:30 बजे, असारा ककड़ीपुर रोड 7:00 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी।