फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत में 133 शिकायतों में से नहीं हुआ एक का भी निस्तारण

बड़ौत में 133 शिकायतों में से नहीं हुआ एक का भी निस्तारण

Wed, 05 Jun 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में 133 शिकायतों में से नहीं हुआ एक का भी निस्तारण
बड़ौत (बागपत)। तहसील मेें आयोजित समाधान दिवस में एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने शिकायतें सुनी। इस अवसर पर 133 शिकायतें आई, लेकिन मौके पर निस्तारण नहीं हुआ, वहीं उन्होंने 15 विभागों के अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

तहसील दिवस में विद्युत विभाग, डूडा, कांशीराम कॉलोनी की समस्या, चकबंदी, चकरोड की 133 शिकायत आईं, लेकिन एक भी निस्तारण नहीं हुआ। सबसे अधिक शिकायत चकबंदी संबंधी आईं। समाधान दिवस में एडीएम ने ईओ छपरौली, ईओ टीकरी, बीडीओ छपरौली, लघु सिंचाई बड़ौत, खंड शिक्षा अधिकारी बड़ौत, नगर शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता चकबंदी, लोनिवि के जेई बड़ौत, सहायक अभियंता सिंचाई, विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ, सहायक अभियंता, एसओ छपरौली, रमाला एसओ आदि सहित 15 अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने तहसील दिवस मेें आए शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम गुलशन कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीओ राहुल वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed